हीमोग्लोबिन बहुत कम हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:14

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन
अगर आपको भी हीमोग्लोबिन की कमी की शिकायत है तो अपने डेली डाइट में उन फूड्स की मात्रा बढ़ा दें जिसमें Iron ज्यादा हो. आप अपनी डेली डाइट में मांस, मछली, सोयाबीन, टोफू, अंडे, नट्स, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीट्स, गाजर, चुकंदर आदि फूड्स को जरूर शामिल करें. इसके साथ ही आप विटामिन सी की कमी पूरा करने के लिए अंगूर, नींबू, संतरा, आम, कीवी जैसे फलों का सेवन जरूर करें. इसके साथ ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सप्लीमेंट भी लें. इसके साथ ही अपने डाइट में चॉकलेट को जरूर शामिल करें. अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादा हो गई है डॉक्टर की सलाह लें.

हीमोग्लोबिन की कमी का उपचार (Treatment of Haemoglobin in Hindi)

हीमोग्लोबिन का उपचार कई तरह से किया जा सकता है। हीमोग्लोबिन का उपचार उसके कारण पर निर्भर करता है। आवश्यकता के अनुसार हीमोग्लोबिन का उपचार करने के लिए डॉक्टर अनेक तरकीब अपना सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो उसके उपचार के तौर पर डॉक्टर हर महीने विटामिन का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही, टेबलेट की खुराक लेने का भी सुझाव दे सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी 12 की कम होने पर डॉक्टर बी 12 का इंजेक्शन लगाने की सलाह देते हैं। विटामिन बी 12 की अत्यधिक कमी होने पर मुंह या इंजेक्शन के माध्यम से विटामिन दिया जा सकता है।
अगर शरीर में आयरन की कमी है तो डॉक्टर आयरन के सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान एक महिला में आयरन के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्वों की कमी होती है, ऐसे में डॉक्टर उसे सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।
अगर हीमोग्लोबिन में कमी का कारण पोषक तत्व है तो डॉक्टर डाइट में बदलाव लाने और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info